UP School Holiday News 2026: मार्च में लगातार 4 दिनों तक बंद हो सकतें हैं सभी स्कूल, देखें छुट्टियों की लिस्ट

UP School Holiday News 2026: मार्च 2026 की शुरुआत होते ही उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच एक ही सवाल घूम रहा है—क्या होली पर लगातार चार दिन तक स्कूल बंद रहेंगे? 2 मार्च और 4 मार्च की छुट्टी तो तय है, लेकिन 3 मार्च को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे, इसे लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है। राज्य में होली के मौके पर छुट्टियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि अगर 3 मार्च को भी अवकाश घोषित कर दिया जाता है, तो बच्चों को 1 मार्च से 4 मार्च तक लगातार चार दिन का ब्रेक मिल सकता है।

3 मार्च को क्या रहेगा फैसला

वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को स्कूल खुले रहने का प्रावधान है। लेकिन 1 मार्च (रविवार) साप्ताहिक अवकाश, 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली की छुट्टी के बीच 3 मार्च को स्कूल खोलने पर सवाल उठ रहे हैं। शिक्षक संगठनों का कहना है कि फरवरी के अंत तक अधिकतर पाठ्यक्रम पूरा हो जाता है। कई शिक्षक अपने गृह जिलों में लौट जाते हैं। ऐसे में सिर्फ एक दिन के लिए स्कूल बुलाना व्यवहारिक नहीं है। यही वजह है कि 3 मार्च को भी अवकाश घोषित करने की मांग जोर पकड़ रही है।

शिक्षक यूनियन की मांग

उत्तर प्रदेश बीटीसी टीचर यूनियन ने इस मामले को लेकर प्रारंभिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है। यूनियन का कहना है कि 3 मार्च को स्कूल खोलने से न तो पढ़ाई का विशेष लाभ होगा और न ही उपस्थिति पूरी रह पाएगी, क्योंकि कई जिलों में होली का उत्सव एक दिन से अधिक चलता है। अगर विभाग मांग मान लेता है, तो छात्रों और शिक्षकों को चार दिन का लंबा अवकाश मिल सकता है, जिससे होली का त्योहार आराम से मनाया जा सकेगा।

होलिका दहन की तारीख को लेकर भी कन्फ्यूजन

इस साल होलिका दहन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त को लेकर भी लोगों में भ्रम है। चंद्र ग्रहण और भद्रा काल के कारण पंचांग की गणना में अंतर देखने को मिल रहा है। अंग्रेजी तारीख और पंचांग की तिथि मेल न खाने से छुट्टियों को लेकर भी उलझन बनी हुई है। इसी वजह से कई अभिभावक और विद्यार्थी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

मार्च 2026 में घोषित प्रमुख छुट्टियां

नीचे मार्च 2026 में घोषित प्रमुख अवकाशों की सूची दी गई है:

तारीखअवसर
2 मार्च 2026होलिका दहन
4 मार्च 2026होली
21 मार्च 2026ईद-उल-फितर
26 मार्च 2026राम नवमी
31 मार्च 2026महावीर जयंती

छात्रों और अभिभावकों के लिए सलाह

फिलहाल 3 मार्च को आधिकारिक रूप से छुट्टी घोषित नहीं की गई है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल या शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें। अगर 3 मार्च को भी अवकाश घोषित होता है, तो यह होली के मौके पर एक बड़ा तोहफा साबित होगा। वहीं अगर स्कूल खुले रहते हैं, तो छात्रों को केवल 2 और 4 मार्च की छुट्टी ही मिलेगी।

Leave a Comment