Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान में कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन अभिभावकों के बच्चे प्री-प्राइमरी (PP3, PP4, PP5) या कक्षा 1 में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पहले चरण के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 4 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन पूरा करें।
उम्मीदवार कहाँ और कैसे करें आवेदन?
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभिभावकों को आधिकारिक वेबसाइट 👉 RajPSP (rajpsp.nic.in) पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर “छात्र ऑनलाइन आवेदन और रिपोर्टिंग करें” लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरना होगा। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।
ध्यान रहे कि यह आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है। किसी भी प्रकार की फीस जमा नहीं करनी है।
Rajasthan RTE Admission Application Form 2026
आवेदन करते समय ध्यान रखें
- अभिभावक अपने क्षेत्र के अधिकतम 5 विद्यालयों का चयन कर सकते हैं।
- जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र और यदि लागू हो तो विकलांगता प्रमाण पत्र संलग्न करना जरूरी है।
- जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और ग्राम का सही चयन करें।
- अंत में फॉर्म को “फाइनल लॉक” करना न भूलें, वरना आवेदन अधूरा माना जाएगा।
कक्षा के अनुसार आयु सीमा
विभाग ने अलग-अलग कक्षाओं के लिए आयु सीमा निर्धारित की है। नीचे दी गई तालिका में पूरी जानकारी देख सकते हैं:
| कक्षा | आयु सीमा |
|---|---|
| Pre Primary 3+ (PP.3+) | 3 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 4 वर्ष तक |
| Pre Primary 4+ (PP.4+) | 4 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 5 वर्ष तक |
| Pre Primary 5+ (PP.5+) | 5 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 6 वर्ष तक |
| First (Class 1) | 6 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 7 वर्ष तक |
तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राज्य सरकार द्वारा एडमिशन प्रक्रिया को कुल तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।
- पहला चरण: आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026
- दूसरा चरण: 27 मार्च से 10 अप्रैल 2026
- तीसरा चरण (रिक्त सीटों के लिए): 13 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026
- हर चरण के बाद सीट आवंटन और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

RTE योजना के तहत राजस्थान के लाखों बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का मौका मिल रहा है। अगर आप पात्र श्रेणी में आते हैं तो समय रहते आवेदन जरूर करें। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे उनके बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।